23 Apr 2024, 13:58:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, षड़यंत्रकारियों को सख्त सजा दी जाएगी : CM योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2019 2:50PM | Updated Date: Feb 16 2019 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और षड़यन्त्रकारियों को सख्त सजा दी जाएगी। योगी ने कहा कि आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एक साथ है। आतंक की इस लड़ाई में हम हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां आयोजित टाइम्स नाउ समिट थिंक प्रोग्रेस, थिंक यूपी में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा राज्य सरकार ने विकास के हर मोर्चे पर जो कदम उठाए हैं, उससे प्रदेश की तस्वीर बदली है। प्रदेश को लेकर लोगों की सोच बदली है।

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को बिना भेदभाव के आमजन तक पहुंचाने में प्रदेश सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। निवेश और विकास की यात्रा में प्रदेश उदाहरण बनकर उभरा है। फ्लैगशिप योजनाओं में उत्तर प्रदेश अग्रणी है। सौभाग्य योजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री  ने बताया कि योजना के लॉन्च के समय चार करोड़ लोगों के पास बिजली कनेक्शन नहीं थे, इन्फ्रास्ट्रक्चर भी नहीं था, लेकिन अब सबके पास बिजली कनेक्शन है और बिजली पहुंचाने का काम अब भी जोर-शोर से जारी है। लोगों तक बिना भेदभाव के बिजली पहुंचाई गई।आज सभी जनपद, तहसील मुख्यालय रोशन हैं।

प्रदेश में अवस्थापना विकास के लिए किए जा रहे कार्या का उल्लेख करते हुए योगी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर काम चल रहा है। इसे 24 माह में राष्ट्र को समर्पित कर दिया जाएगा। नौ नये एयर पोर्ट के निर्माण पर कार्य चल रहा है जिनमें से 5000 हेक्टेयर में बनने वाला जेवर एयर पोर्ट सबसे बड़ा होगा। वाराणसी से प्रयागराज को जोड़ने वाला वाटर वे का मल्टी मोडल टर्मिनल वाराणसी में बनेगा। मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रयागराज कुम्भ के भव्य और दिव्य आयोजन से देश-विदेश में प्रदेश की सकारात्मक छवि बनी है। उत्तर प्रदेश से लोग भावनात्मक रूप से जुड़े हैं।

प्रदेश में पहले उद्योगपति निवेश करने से कतराते थे, उनका कहना था कि पूर्ववर्ती सरकारों के उदासीन और असहयोगी रवैये से निवेशकों को कारोबार के लिए उचित माहौल नहीं मिल पाता था। प्रदेश सरकार ने निवेशकों की समस्या समझते हुए पॉलिसी के दायरे में रहकर उन्हें सही माहौल उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी हमने व्यापक सुधार किये हैं। बदलाव काम कर के ही लाया जा सकता है। कायाकल्प योजना से 90 हजार विद्यालयों को लाभ मिला है। डीबीटी से उत्तर प्रदेश के किसानों को सबसे अधिक फायदा हुआ। ओडीओपी योजना के तहत परम्परागत उत्पादों को बढ़ावा देते हुए हमने उद्योगों को टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा है। उन्होंने कहा कि हमने हर क्षेत्र में युद्ध स्तर पर काम किया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »