29 Mar 2024, 16:22:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पुलिस ने 138 लीटर अवैध शराब और 22 कुंतल लहन बरामद कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दो महिलायें भी हैं। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ अभियान के दौरान शराब की दो भट्ठियों को भी नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि लालमन, मनोज, पप्पू चौहान, राघवराम, सहदेव, संजय गौतम, पुजारा, दुर्गावती और रीता देवी नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »