18 Apr 2024, 13:15:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी पुलिस ने मृत डीएसपी का कर दिया ट्रांसफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2019 12:03PM | Updated Date: Jan 12 2019 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। हमेशा से ही सुर्खियों में रहने वाली यूपी पुलिस एक बार फिर से सुर्खियों में है। विभाग की एक बड़ी गलती ने इस बार यूपी पुलिस को सवालों के कठघरे में ला दिया है। दरअसल, यूपी पुलिस ने एक ऐसे अधिकारी का ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिया है जिनका निधन कुछ दिनों पहले ही हो गया है। बता दें कि यूपी पुलिस ने कई अधिकारियों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया था जिसमें डीएसपी सत्य नारायण सिंह का भी नाम था, जबकि सत्य नारायण सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं।
 
उत्तर प्रदेश पुलिस की इस गलती पर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने माफी मांगी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस गलती के लिए जो भी जिम्मेदार होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "यह अक्षम्य गलती है। इसके लिए विभाग के चीफ होने के नाते मैं माफी मांगता हूं। भविष्य में ऐसी गलती न हो इसके लिए हम कदम उठाएंगे"।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »