28 Mar 2024, 18:47:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Rajasthan

राज्यसभा चुनाव में भाजपा के दिग्गजों ने ठोंकी ताल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2018 2:13PM | Updated Date: Mar 12 2018 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान की राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के तीन उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। पार्टी की ओर से निवर्तमान सांसद एवं पार्टी महासचिव  भुपेन्द्र यादव, पार्टी में शामिल हुये किरोड़ी लाल मीणा और संगठन से जुड़े मदन लाल सैनी ने अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के समय मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे , प्रदेश अघ्यक्ष अशोक परनामी ओर मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से ही विधानसभा पहुंच गए थे। करीब ग्यारह बजे बाद प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी विधानसभा पहुचें। उसके कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री भी वहां पहुंची। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »