25 Apr 2024, 21:58:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

मध्यप्रदेश की सात सहित 51 सीटों पर आज होगा मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2019 12:52AM | Updated Date: May 6 2019 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में आठ करोड़ 75 लाख 88 हजार 722 मतदाता 674 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस चरण की समाप्ति के साथ ही लोकसभा की 425 सीटों के लिए मतदान हो जाएगा और शेष दो चरणों में 118 सीटों  के लिए मतदान शेष रह जाएगा। इस तरह 17 वें लोकसभा चुनाव का तीन चौथाई से  अधिक सफर पूरा हो जायेगा। पांचवें चरण के 674 उम्मीदवारों में कई बड़े नाम हैं। इनमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, स्मृति ईरानी, राजनाथ सिंह और पूनम सिन्हा शामिल हैं। 
प्रदेश की सात सीटों पर 110 उम्मीदवार हैं मैदान में
इस चरण में मप्र की सात सीटों पर भी मतदान होगा। ये सीटें हैं- टीकमगढ़, दमोह, सतना, रीवा, खजुराहो, होशंगाबाद और बैतूल। इन सात संसदीय क्षेत्रों में कुल 110 उम्मीदवारों में 101 पुरूष एवं नौ महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में होने वाले मतदान के लिए कुल एक करोड़ 19 लाख 56 हजार 447 मतदाता पंजीकृत हैं। पांचवें चरण में मप्र की सात सीटों के अलावा, उत्तरप्रदेश की 14, बिहार की पांच, राजस्थान की 13, झारखंड की चार, जम्मू-कश्मीर की दो, बंगाल की सात सीटों पर मतदान होगा। यह चरण भी बीजेपी के लिए काफी अहम है क्योंकि इसमें ज्यादातर सीटें बीजेपी के कब्जे में हैं और सरकार बनाने के लिए इन सीटों को बचाए रखना पार्टी के लिए जरूरी होगा। इनमें उत्तरप्रदेश  की रायबरेली और अमेठी छोड़कर सभी सीटें बीजेपी के पास हैं। वहीं राजस्थान की इन 13 सीटें भी बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत ली थीं। इसी तरह मध्यप्रदेश की भी सभी सात सीटें बीजेपी के ही खाते में आई थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »