25 Apr 2024, 04:53:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

हिमाचल में होगा मतदान सुबह सात से सायं छह बजे तक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2019 10:52PM | Updated Date: Apr 14 2019 10:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश में देश में लोकसभा चुनावों के सातवें और अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा जिसके लिये तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी देवेश कुमार ने आज यहां बताया कि अन्य राज्यों जहां मतदान का समय सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक है वहीं हिमाचल में यह सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि सायं छह बजे तक मतदान की पर्ची लेने वाले मतदाता वोट डालकर ही लौटेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में  स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। दूरदराज के इलाकों में इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को पहुंचाया जाना जारी है।
 
हिमाच्छादित क्षेत्रों में इस सम्बंध में हैलिकाप्टर की सेवाएं ली जा  रही हैं। कुमार के अनुसार रविवार को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन दो शिकायतें प्राप्त हुईं। इनके अलावा उनके कार्यालय में अन्य प्रकार की 211 तथा सोशल मीडिया से सम्बंधित पांच शिकायतें प्राप्त  हुई हैं जिनमें से 151 पर कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जबकि 65  शिकायतें लम्बित हैं। इन पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। जिलों में प्राप्त कुल 112 शिकायतों में से 78  का निपटारा कर दिया गया है। शेष 34 शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश भर में पुलिस के पास आज 123 लाईसेंसशुदा  हथियार जमा हुए। इसके अतिरिक्त असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त 12 व्यक्तियों की पहचान की गई जिनमें से छह लोगों को बाउंड किया गया है। तीन लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »