20 Apr 2024, 01:06:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

केजरीवाल अगर दिल्ली में दिल से काम करते तो गठबंधन के इच्छुक न होते'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2019 1:38AM | Updated Date: Apr 14 2019 1:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जाति और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के काम नहीं करने के कारण ही उन्हें कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए गुहार लगानी पड़ रही है। पुरी ने बताया कि दिल्ली में स्वच्छता, स्वास्थ्य और परिवहन सहित किसी भी मामले में केजरीवाल सरकार ने कोई काम नहीं किया, सिर्फ केन्द्र सरकार या नगर निगम पर काम नहीं करने देने के आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा, 'केजरीवाल ने अगर दिल्ली में दिल लगा कर काम किया होता तो मैं समझता हूं कि वह कांग्रेस से गठबंधन करने के लिए इतने इच्छुक नहीं होते।' उन्होंने कहा कि दिल्ली की तमाम परियोजनाएं सालों से सिर्फ इसलिये लंबित हैं क्योंकि दिल्ली सरकार अपने हिस्से की दस प्रतिशत राशि नहीं दे रही है। पुरी ने कहा, 'इनके  बारे में अपने अनुभव के आधार पर मैं कह सकता हूं कि विकास कार्यों में इनकी कतई रुचि नहीं है। इनका मूल मकसद वोटबैंक की राजनीति करना मात्र है।' 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »