19 Apr 2024, 14:28:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

सामान्य वर्ग के लोगों को पहली बार दिया आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण: जयराम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2019 12:53AM | Updated Date: Apr 11 2019 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। पिछले दो दिनों से कांगडा जिला के प्रचार यात्रा पर  निकले मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज  सुलह और नगरोटा बंगवा में  आयोजित सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार समाज के  कमजोर और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है और प्रदेश सरकार  द्वारा गत एक वर्ष में उनके कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं पर भी जमकर बरसे और कहा कि पीएम मोदी की  लोकप्रियता से कांग्रेस बुरी तरह से घबराई हुई है। जिसके चलते हिमाचल में  तो कांग्रेस को कोई नेता चुनाव लड़वाने के लिए ही नहीं मिल रहा था। उन्होंने  कहा कि जिन्हें भी टिकट दी गई है वे अनमने मन से चुनाव लड़ रहे हैं।  उन्होंने कहा कि अपनी हार नजदीक देख कांग्रेस नेता गलत बयानबाजी कर रहे  हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांगड़ा के वरिष्ठ  भाजपा नेता किशन कपूर प्रत्याशी है, जो कर्मठ व ईमानदार होने के साथ-साथ एक  स्वच्छ छवि के नेता है। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार यह  सुनिश्चित बना रही है कि विकास के लाभ समाज के हर वर्ग को एक समान रूप से  मिले ताकि वे विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बना सके।
 
उन्होंने कहा कि  देश में पहली बार सामान्य वर्ग के लोगों को आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत  आरक्षण देने का अभूतपूर्व फैसला लिया गया है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर  लोगों का उत्थान होगा। महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना के तहत देश भर में इस  योजना से 6.95 करोड़ महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है। वरिष्ठ  नेता  शांता कुमार के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों से बीजेपी के  वरिष्ठ नेता शांता कुमार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आए है और यह  सौभाग्य की बात है कि आज भी हमें उनका स्रेह व मार्गदर्शन मिल रहा है।  ठाकुर ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार लगातार 10 वर्षों तक सत्ता में  रही है करोड़ों रुपये के घोटालों के अलावा कुछ भी नही किया। जबकि मोदी सरकार  ने पांच वर्षा में देश को अलग से पहचान देने का कार्य किया है। उन्होंने  कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के  लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देशवासियों ने  ठान लिया है कि भारत को नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत नेतृत्व की ही आवश्यकता  है।  उन्होंने कहा कि इस बार भी हिमाचल से लोकसभा की चारों सीटों पर भाजपा  की ऐतिहासिक जीत तय है। इस अवसर पर कांगड़ा के सुलह में लगभग 30 परिवारों ने  कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »