29 Mar 2024, 05:21:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

कांग्रेस ने रामलाल ठाकुर को उतारा भाजपा के अनुराग ठाकुर के खिलाफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2019 11:28PM | Updated Date: Apr 6 2019 11:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। कांग्रेस ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुये और लम्बी जद्दोजहद के बाद हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर संसदीय सीट के लिये नैयनादेवी से अपने विधायक रामलाल ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाने आज घोषणा की। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली से जारी सूची में श्री ठाकुर को हमीरपुर संसदीय से प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई।  ठाकुर का इस सीट से नाम फाईनल होने के बाद चर्चाओं का बाजार भी ठंडा हो गया। न तो भाजपा नेता सुरेश चंदेल कांग्रेस में शामिल हुए और न ही कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के परिवार से किसी को टिकट मिला।
 
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू, पार्टी के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कर्नल धर्मेंद्र और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री के मैदान में उतरने की सम्भावनाओं पर भी विराम लग गया। ठाकुर पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश में मंत्री भी रह चुके हैं। वह तीन बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हे तीनों ही बार हार का सामना करना पड़ा है। वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भी करीबी माने जाते हैं। उनका सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के इस सीट से लगातार तीन बार सांसद रहे अनुराग ठाकुर के साथ है। टिकट मिलने की सूचना मिलते ही ठाकुर ने कहा कि वह इसकी दौड़ में नहीं थे। हालांकि पार्टी ने उनमें जो भरोसा व्यक्त किया उसके लिये वह आभार व्यक्त करते हैं। टिकट की घोषणा के बाद  ठाकुर दिल्ली के लिये रवाना हो गये। ठाकुर इससे पहले 1985, 1993, 1998 और 2003, 2007 और 2012 में विधायक रह चुके हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »