20 Apr 2024, 03:58:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

चुनाव को लेकर 18 हजार कर्मचारी तैनात होंगे: शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2019 7:49PM | Updated Date: Apr 4 2019 7:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। जालंधर के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी वरिदर कुमार शर्मा ने गुरूवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए 18 हजार कर्मचारी तैनात किये जाएंगे। आगामी चुनावों की व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों, बैंकों और सार्वजनिक उपक्रमों के 18,000 से अधिक कर्मचारियों को चुनावों के दौरान कई कर्तव्यों को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार कर्मचारियों को बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) के लिए उनकी सेवाओं का उपयोग करने के अलावा अन्य कार्यो के लिए सेवा लिया जाएगा। 

शर्मा ने कहा कि ड्यूटी प्लान को पहले ही अंतिम रूप दे दिया गया है और आने वाले दिनों में कर्मचारियों को जल्द ही उनकी ड्यूटी सौंपी जाएगी। उपायुक्त ने आगे कहा कि जिला प्रशासन पहले ही मतदान कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार कर चुका है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। 

शर्मा ने कहा कि यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी कि जिले में 19 मई को मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो। उपायुक्त ने आगे कहा कि जिले में 1863 बूथ हैं और जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 15.74 लाख है। उन्होंने कहा कि इसमें से 8.22 लाख मतदाता पुरुष हैं, 7.52 लाख मतदाता महिला और 23 तीसरे  लिंग के मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए कर्तव्यबद्ध है कि प्रत्येक मतदाता स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »