23 Apr 2024, 12:45:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

सुरेश चंदेल का विरोध कांग्रेसियों को पड़ा महंगा, पदों से निलम्बित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2019 12:31AM | Updated Date: Apr 4 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला।  हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी नेता एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच राज्य के कुछ कांग्रेसियों का इसके विरोध में उतरना उनके लिये भारी पड़ गया है और इसकी परिणति उनके निलम्बन के साथ हुई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने पार्टी के पांच नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्क कार्यवाही करते हुए इन्हें निलम्बित कर दिया है। ये नेता जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर की उपाध्यक्ष त्रिप्ता ठाकुर, सचिव शैलेंद्र भरोल, जिला कांग्रेस कमेटी उना के महासचिव  विकास कश्यप, बिलासपुर से नैम महोम्मद और मधु चंदेल हैं।
 
राठौर का कहना है कि पार्टी में किसे लेना है और किसे नहीं यह हाईकमान का विशेषाधिकार है और इसका पार्टी में सभी को सम्मान करना होगा। उल्लेखनीय है कि श्री चंदेल के कांग्रेस में आने की सुगबुगाहट के बीच गत दिनों बिलासपुर और ऊना में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने मीडिया में  जाकर भाजपा नेता के कांग्रेस में शामिल होने के प्रस्ताव का विरोध किया था और कुछ ने उनका पुतला भी दहन किया था। कांग्रेसियों की अनुशासनहिनता पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने नाराज थे और जल्द से जल्द इस मामले की रिपोर्ट पेश करने को कहा था।  रिपोर्ट में उक्त नेताओं को दोषी पाए जाने पर हाईकमान के निर्देश पर  राठौर ने इन्हें निलम्बित कर दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »