26 Apr 2024, 04:47:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

सवा करोड़ परिवारों को वितरित की जायेगी मतदाता मार्गदर्शिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2019 2:02AM | Updated Date: Apr 2 2019 2:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। लोकसभा निर्वाचन में मध्यप्रदेश के प्रत्­येक परिवार के लिये मतदाता मार्गदर्शिका  तैयार की गई है, जो निर्वाचन से पूर्व मध्­यप्रदेश के लगभग एक करोड़ 25 लाख परिवारों को घर-घर जाकर बीएलओ  के माध्­यम से वितरित की जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्­य निर्वाचन पदाधिकारी व्­ही.एल. कान्­ता राव ने आज 'मतदाता मार्गदर्शिका' का विमोचन किया। यह वोटर गाइड प्रदेश में होने वाले चार चरण के निर्वाचन को देखते हुए चार पृथक-पृथक रंगों में प्रकाशित की गई है।
 
सु­व्­यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता  की दृष्टि से मतदाताओं को जागरूक करने और निर्वाचन प्रक्रिया से भलीभॉंति अवगत कराने के लिये 'मतदाता मार्गदर्शिका' का वितरण किया जाएगा। मतदाता मार्गदर्शिका' के माध्­यम से मतदाताओं को विभिन्­न जान­कारियां प्राप्­त होगी। इसमें मतदाता सूची में अपने नाम का सत्­यापन करने संबंधी, मतदान दिवस एवं समय, मतदान की प्रक्रिया, ई.व्­ही.एम. और व्­ही.व्­ही.पैट के माध्­यम से वोट देने की जानकारी, मतदान केन्­द्रों पर उपलब्­ध सुविधाएँ, मतदान केन्­द्रों पर पहचान के लिये प्रयोग किये जाने वाले दस्­तावेजों एवं मतदाता को जानकारी लेने के लिये उपलब्­ध व्­यवस्­थाएँ - वेबसाइट, टोल फ्री नम्­बर इत्­यादि की जानकारियाँ सम्मिलित हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »