16 Apr 2024, 19:43:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

अवध और पूर्वांचल के बाद बुंदेलखंड की नब्ज टटोलेंगी कांग्रेस : प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2019 9:18PM | Updated Date: Apr 1 2019 9:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। पूर्वांचल और अवध में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तीन से पांच अप्रैल के बीच कानपुर और बुंदेलखंड में चुनावी जनसभायें करेंगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने सोमवार को बताया कि वाड्रा तीन अप्रैल को कानपुर के अहिरंवा हवाई अड्डा पहुंचेगी जहां से वह नुक्कड़ सभायें कर अकबरपुर और कानपुर के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील जनता से करेंगी। इसके मद्देनजर एसपीजी के जवानो ने आज वाड्रा के प्रस्तावित सभा स्थलों का बारीकी से परीक्षण किया।
 
कांग्रेस महासचिव शाम को कालपी और उरई के लिये रवाना हो जायेंगी। उरई में रात्रि विश्राम करने से पहले वह नेताओं और उम्मीदवारों से चर्चा कर स्थितियों को परखेंगी। उन्होने कहा कि चार अप्रैल को कांग्रेस महासचिव सड़क मार्ग से जालौन,महोबा और हमीरपुर का दौरा करेंगी और सूखा प्रभावित बुंदेलखंड में किसानो के साथ हमदर्दी जतायेंगी। दौरे के तीसरे और अंतिम दिन कांग्रेस नेत्री चित्रकूट के लिये रवाना हो जायेंगी। सीमावर्ती जिले में वह भाजपा की कमियों के साथ साथ कांग्रेस की उपलब्धियों का बखान करेंगी।  अग्निहोत्री ने बताया कि अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान कांग्रेस महासचिव कार्यकर्ताओं के घर में पका भोजन करेंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »