29 Mar 2024, 04:43:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

असम में रोड शो में शामिल हो सकती हैं प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2019 11:42PM | Updated Date: Mar 29 2019 11:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी असम में संसदीय चुनावों के प्रचार करने के लिए रोड शो में शामिल हो सकती हैं। असम कांग्रेस के एक सूत्र ने यहां शुक्रवार को बताया कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहीं श्रीमती वाड्रा राज्य में पहली बार चुनाव प्रचार करने जा रही हैं। सूत्र ने कहा,‘‘ प्रियंका जी असम में चुनाव प्रचार करने जा रही हैं लेकिन इसके लिए कार्यक्रम तय किया जाना अभी बाकी है।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘वह गुवाहाटी में चुनाव प्रचार कर सकती हैं और यहां रोड शो में शामिल हो सकती हैं।’’ कांग्रेस ने गुवाहाटी संसदीय सीट से बोब्बेता शर्मा को पार्टी उम्मीदवार बनाया है। इस सीट के लिए मतदान राज्य में तीसरे और अंतिम चरण में 23 अप्रैल को होगा। इसके आलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी राज्य में तीन और चार अप्रैल को चुनाव प्रचार करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह भी चुनाव प्रचार के लिए असम आएंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »