19 Mar 2024, 10:14:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

लोकसभा चुनाव धर्म और अधर्म की लड़ाई : तेजस्वी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 10:26PM | Updated Date: Mar 26 2019 10:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पूर्णिया। राष्ट्रीय जनता दल नेता एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने इस बार के लोकसभा चुनाव को धर्म और अधर्म की लड़ाई बताया और कहा कि लोग धर्म की नांव पर सवार होकर अधर्म की नैया को डुबो दें ताकि समाज और देश की रक्षा हो सके। नेता प्रतिपक्ष श्री यादव ने यहां बनमनखी में महागठबंधन के घटक कांग्रेस के प्रत्याशी उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के  पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुये कहा कि वर्ष 2019 का लोकसभ चुनाव धर्म और अधर्म की लड़ाई है। इसलिए, लोग धर्म की नांव पर सवार होकर अधर्म की नैया को डुबो दें ताकि समाज और देश की रक्षा हो सके।
 
यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही मधेपुरा के  सांसद एवं जन अधिकार पार्टी  संरक्षक पप्पू यादव पर जमकर हमला बोला और कहा कि जहां  मोदी जुमलेबाज और ड्रामेबाज हैं वहीं पप्पू यादव महाड्रामेबाज है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव देश के संविधान को बचाने का संघर्ष भी है। आज भारतीय जनता पार्टी  के नेताओ के चलते देश  का संविधान खतरे में है। देश का विकास पूरी तरह ठप हो गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »