26 Apr 2024, 05:13:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

गिरिडीह सीट से चंद्रप्रकाश चौधरी होंगे आजसू के उम्मीदवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 1:11AM | Updated Date: Mar 26 2019 1:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  के घटक ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन  ने लोकसभा चुनाव में राज्य के जल संसाधन एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी को गिरिडीह सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद यहां बताया कि गिरिडीह लोकसभा सीट से  चंद्रप्रकाश चौधरी को पार्टी का उम्मीदवार बनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीट पर राजग की जीत निश्चित है और इसके लिए उनकी पार्टी मजबूती के साथ काम करेगी। महतो ने कहा कि देश को एक बार फिर नरेंद्र मोदी की अगुवाई में मजबूत नेतृतव प्राप्त होगा और आजसू राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के विकास में अपना योगदान देगी। उन्होंने कहा कि गिरिडीह सीट के लिए आजसू अलग से ‘संकल्प पत्र’ जारी करेगी। गौरतलब है कि होने वाले लोकसभा चुनाव में झारखंड राजग के घटक दलों के बीच हुये सीटों के बंटवारे के तहत भाजपा को 13 और आजसू को एक सीट दी गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »