26 Apr 2024, 01:14:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

72 हजार देने का वादा गरीबों के साथ क्रूर मजाक : भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 10:04PM | Updated Date: Mar 25 2019 10:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के देश के गरीबों को हर साल 72 हजार रुपये देने के वादे पर कड़ा प्रहार करते हुये आज कहा कि गांधी झूठों के सरताज और घोटालेबाज हैं इसलिए उन्होंने वादा तो कर दिया लेकिन इसे पूरा करने को लेकर कुछ ठोस नहीं कह सके। बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने यहां कहा कि श्री गांधी ने आज देश के गरीबों के साथ निर्मम और क्रूर मजाक किया है। उन्होंने गरीबों को सालाना 72 हजार रुपये देने का हवाई वादा किया लेकिन यह बताना भूल गए कि वह इस वादे को पूरा कैसे करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि उनकी दादी ने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया था और अब राहुल गांधी भी वही रट लगा रहे हैं। उन्हें यह बताना चाहिए था कि आज तक कांग्रेस ने तीन पीढ़ियों के अपने शासनकाल में गरीबों के लिए क्या किया है। राय ने कहा कि श्री गांधी को तो सबसे पहले वह गुप्त मंत्र बताना चाहिए जिसके जरिए 10 वर्षों में उनकी आमदनी 1600 गुना बढ़ गयी है। जिस व्यक्ति का लगभग पूरा परिवार ही जमानत पर चल रहा है वह व्यक्ति देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ झूठ और नफरत की खेती कर रहा है।
 
इससे बड़ी विडंबना क्या होगी। उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा कि गांधी के सार्वजनिक रिकॉर्ड के मुताबिक उनकी आमदनी का एकमात्र वैध स्रोत तो सांसद के तौर पर उनको मिलने वाला वेतन और उनकी जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज है, फिर 2004 में जब उनके पास 55 लाख रुपये की संपत्ति थी तो वह 2014 में बढ़कर नौ करोड़ रुपये से अधिक की कैसे हो गयी। इससे बड़ा घोटाला और क्या हो सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »