28 Mar 2024, 13:56:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से प्रियदर्शनी को बनाएं प्रत्याशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 1:27AM | Updated Date: Mar 25 2019 1:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। ग्वालियर हर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर, मप्र शासन की महिला बाल विकास मंत्री  इमरती देवी, मप्र सरकार के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह, मप्र शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ती मंत्री प्रधुमन सिंह तोमर, विधायक मुन्नालाल गोयल, विधायक प्रवीण पाठक, पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी, मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, रमेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री अशोक शर्मा, रामवरन सिंह गुर्जर, सुनील शर्मा की विशेष उपस्थििति में विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारीयों, पूर्व अध्यक्षों, मोर्चा संगठन के अध्यक्षों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, कांग्रेस पार्षदों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की संयुक्त बैठक सम्मपन्न हुई।  बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता आनंद शर्मा ने किया। 
 
बैठक में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि माधवराव सिंधिया कांग्रेस भवन पर शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से प्रियदर्शनी राजे को जनभावना के अनुरूप कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया जाये। प्रस्ताव का समर्थन ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर ने किया, जिसका अनुमोदन सभी कांग्रेसजनों ने हाथ उठाकर किया। प्रस्ताव की प्रति अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी को भेजकर प्रस्ताव स्वीकृत किये जाकर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को प्रत्याशी बनाये जाने की घोषणा कर कांग्रेस की जीत का परचम लहराने के लिये कांग्रेस हाईकमान कांग्रेस के प्रस्ताव को स्वीकार्य करें। 
 
प्रस्ताव का अनुमोदन करने वालों में चंन्द्रमोहन नागोरी, ज्ञानेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, हरिओम शर्मा, उदयवीर सिंह, किशन मुदगल, मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, श्याम सिंह चौहान, प्रवक्ता आंनद शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, कमलेश कौरव, पूरन सिंह कुशवाह, वीर सिंह तोमर, उदल सिंह, केदार सिंह किरार, रविन्द्र सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र सिंह चौहान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलित थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »