19 Apr 2024, 16:14:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

भाजपा ने लोकसभा चुनावों की तैयारियां की शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 11:45PM | Updated Date: Mar 24 2019 11:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झुंझुनुं। राजस्थान में झुंझुनुं में भाजपा ने प्रत्याशी घोषित  करने के साथ ही चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस क्रम में आज  से बैठकों का सिलसिला शुरू किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और  पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन  मावंडिया ने लोकसभा प्रत्याशी नरेंद्र खीचड़ के साथ पहले दिन तीन विधानसभा  क्षेत्र झुंझुनू, खेतड़ी और सूरजगढ़ में बैठकें कीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं  से जी-जान से चुनाव में जुट जाने का आव्हान किया।
 
साथ ही चुनाव के  कार्यालय खोलने, प्रचार-प्रसार करने सहित अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। झुंझुनू में हुई बैठक में भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं पूर्व विधायक  झाबरंसिंह  खर्रा ने कहा कि इस बार भी झुंझुनुं लोकसभा सीट भाजपा पहले से  ज्यादा मतों से जीतेगी। सांसद संतोष अहलावत के टिकट काटे जाने के सवाल पर  खर्रा ने कहा कि सांसद संतोष अहलावत का टिकट कटा है इसलिए वह कुछ आहत  हैं, लेकिन दो-तीन दिन में सांसद संतोष अहलावत को मनाकर पार्टी के साथ ले  आया जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »