29 Mar 2024, 17:37:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

राष्ट्र-विरोधी ताकतों‘ की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भी लोस चुनाव महत्वपूर्ण : धूमल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 11:33PM | Updated Date: Mar 24 2019 11:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने आज कहा कि इसबार के लोकसभा चुनाव देश के विकास व प्रगति के लिए ही नहीं देश में ‘देश-विरोधी ताकतों‘ की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। देहरा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया की बड़ी-बड़ी शक्तियों की नजरें लोकसभा चुनाव पर हैं क्योंकि एक तरफ कुछ राष्ट्रविरोधी ताकतें सेना के कार्य व उपलब्धियों नपर सवालिया निशान लगा रही हैं और सैन्यकर्मियों का अपमान कर रही हैं, दूसरी तरफ देशभक्त प्रधानमंत्री देश के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है।
 
धूमल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस व अन्य पार्टियों में राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी है तथा कांग्रेस लोकसभा चुनाव के बाद अपना अस्तित्व बचाने के लिए चिंतित है। धूमल ने दावा किया कि यदि पाकिस्तान परेशान है कि यदि  मोदी सत्ता में दोबारा आ गये तो उसका अस्तित्व खतरे में पड़ जायेगा तथा कुछ राष्ट्र-विरोधी ताकतें भारतीय सेनाओं का मनोबल गिरा रही हैं तथा पाकिस्तान को प्रोत्साहित कर रही हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण व घिनौनी हरकत है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »