20 Apr 2024, 04:37:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

भाकपा ने बेगूसराय से कन्हैया कुमार को बनाया उम्मीदवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 10:35PM | Updated Date: Mar 24 2019 10:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी  ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को आज बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाये जाने की घोषणा की। भाकपा के राष्ट्रीय सचिव के. नारायणन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी ने होने वाले लोकसभा चुनाव में बेगूसराय से  कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कुमार ने समाज में जाति एवं सम्प्रदाय के आधार पर नफरत फैलाने जैसी गतिविधियों में शामिल भारतीय जनता पार्टी , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू  परिषद् को बेनकाब किया है।
 
नारायणन ने कहा कि वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव ‘कन्हैया बनाम मोदी’ हो गया है। वह देश में भाजपा का पुरजोर विरोध करने वाला ब्रांड बन गये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उनकी पार्टी बिहार में भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों को हराने वालों को समर्थन देगी। महागठबंधन ने बेगूसराय सीट भाकपा को दिये जाने के प्रस्ताव पर विचार तक नहीं किया लेकिन इसका हमारी पार्टी के भाजपा को हर हाल में हराने के संकल्प पर कोई असर नहीं पड़ेगा।’’ भाकपा के प्रदेश सचिव सत्यनारायण सिंह ने कहा कि पार्टी ने खगड़यिा लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और इस क्षेत्र से उम्मीदवार का चयन पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी शीघ्र कर लेगी।
 
उन्होंने कहा कि पार्टी मोतिहारी और मधुबनी सीट से भी चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन इस पर अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व ही करेगा। हालांकि इसके लिए पार्टी की प्रदेश इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व को अनुशंसा भेज दी है। सिंह ने कहा कि पार्टी ने उजियारपुर सीट पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और आरा संसदीय क्षेत्र में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी  को समर्थन देने का निर्णय लिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य सीटों पर भाकपा-माले को समर्थन देने पर अभी तक फैसला नहीं किया गया है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »