25 Apr 2024, 20:45:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

सिर्फ एक व्यक्ति के लिए चल रही सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 2:13AM | Updated Date: Mar 24 2019 2:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मालदा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी रैली में भारतीय जनता पार्टी  और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पूरे विपक्ष को एक साथ साझा मंच पर लाने की कोशिश में लगीं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने ममता पर सीधे शाब्दिक बाण चलाए और कहा कि आज पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति के लिए सरकार चलाई जाती है। ममता के खिलाफ राहुल गांधी के इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पश्चिम बंगाल में तृणमूल के खिलाफ खुलकर मैदान में उतर गई है। राहुल गांधी ने मालदा की चुनावी रैली से पश्चिम बंगाल में पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान आरंभ किया। राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की जनता को संबोधित करते हुए कहा, आपने सालों सीपीएम को देखा, फिर आपने ममता को बनर्जी को चुना। जो अत्याचार सीपीएम के समय होता था, वही अत्याचार ममता के समय में हो रहा है। उस वक्त संगठन के लिए सरकार चलाई जाती थी, आज एक व्यक्ति के लिए चलाई जाती है।
 
अकेले लड़ेगी कांग्रेस?
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की 11 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है। राहुल गांधी की रैली से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कहा, उन 11 सीटों पर प्रचार शुरू कर दिया गया है, जहां हमने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में आधिकारिक तौर पर चुनाव अभियान शुरू करेंगे। वह हमारी पार्टी के कार्यकतार्ओं के लिए भी एक संदेश देंगे। रैली ऐसे समय में की जा रही है जब वाम मोर्चे और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर कोई बंटवारा नहीं हो पाया है और दोनों पक्षों ने अकेले मैदान में उतरने का फैसला किया है।
 
चुनिंदा कॉरपोरेट घरानों के चौकीदार हैं मोदी 
पूर्णिया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनिंदा कॉरपोरेट घरानों के चौकीदार होने का आरोप लगाया और कहा कि उनके कॉरपोरेट घरानों हितों की रक्षा करने के लिए चौकीदार गरीबों और ईमानदार लोगों की गाढ़ी कमाई को खुले तौर पर लूट रहा है। राहुल ने पूर्णिया के ऐतिहासिक रंगभूमि मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा देश के चौकीदार होने का दावा करते हैं, लेकिन वास्तव में वह देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों को समृद्ध करने के लिए आम आदमी का पैसा लूट रहे हैं।  उन्होंने कहा कि ‘चौकीदार’ गरीबों के घर में नहीं बल्कि अमीरों के घरों में दिखाई देता है।  प्रधानमंत्री आम आदमी के नहीं बल्कि उद्योगपति अनिल अंबानी, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी के चौकीदार हैं । 
 
राहुल बताएं 55 लाख से 9 करोड़ कैसे हुई संपत्ति
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए। प्रसाद ने राहुल गांधी के आय के स्रोत पर सवाल भी उठाए हैं।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम जानाना चाहते हैं कि राहुल गांधी के आय का स्रोत क्या है। उन्होंने राहुल गांधी के बहनोई और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि क्या यह वॉड्रा मॉडल ऑफ डेवलेपमेंट है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 से 3 साल में कैसे 6 से 7 लाख की संपत्ति बढ़कर 7 से 8 करोड़ की हो गई। राहुल गांधी संसद सदस्य हैं और उनकी कमाई का साधन उनकी तनख्वाह हैं। अगर 2004 में उनके इलेक्शन एफेडेविट को देखा जाए तो उन्होंने अपनी संपत्ति बताई थी कुल 55 लाख 38 हजार 123 रुपए, जो 2009 में बढ़कर 2 करोड़ और 2014 में बढ़कर 9 करोड़ हो गई।
 
रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम राहुल गांधी का बिजनेस मॉडल देख रहे हैं। राहुल गांधी ने 2004 के अपने चुनावी हलफनामें कहा था कि उनके पास 55,83,123 लाख रुपए की सपंत्ति है। यह संपत्ति कैसे बढ़कर 2009 में 2 करोड़ हो गई। 2014 में यह संपत्ति बढ़कर 9 करोड़ हो गई। राहुल गांधी का यह बिजनेस का मॉडल क्या है। रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से सवाल किया कि कैसे एक सांसद की संपत्ति इतने वर्षों में इतनी ज्यादा बढ़ सकती है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कि राहुल गांधी और प्रियंका के पास 4.69 एकड़ का फॉर्म हाउस था जिसे दिल्ली फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी ऑफ इंडिया को दिया गया था। नेशनल स्पॉट एक्सचेंज ने दिल्ली फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी ऑफ इंडिया को नोटिस भेजा गया। संजय भंडारी रॉबर्ट वाड्रा के साथ संपर्क में रहे। ऐसे में हमारा सवाल है कि क्या आपने यूनिटेक से दो संपत्तियां ली थीं। एक संपत्ति की कीमत 1.44 करोड़ रुपए की थी, वहीं दूसरी संपत्ति 5.6 करोड़ रुपए की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »