20 Apr 2024, 12:37:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

बट्टी के भाजपा में शामिल होने की खबरों से पार्टी की छिंदवाड़ा इकाई में विरोध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 12:16AM | Updated Date: Mar 24 2019 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छिंदवाड़ा।  गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता मनमोहन शाह बट्टी के भारतीय जनता पार्टी  में शामिल होने और उन्हें लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा  से पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने की खबरों को लेकर पार्टी की जिला इकाई में विरोध के सुर तेज हो गए हैं। पाटी के जिला महामंत्री एवं अमरवाड़ा विधानसभा प्रभारी उत्तम सिंह ठाकुर ने आज कहा कि अगर बट्टी को भाजपा में लाया गया तो इसका विरोध किया जाएगा।
 
बट्टी सनातन धर्म के विरोधी बताए जाते हैं। ठाकुर ने कहा कि बट्टी के भाजपा में आने के विरोध में सभी पूर्व विधायक एवं स्थानीय जिले का संगठन लामबंद हो गया है। दरअसल  बट्टी को इलाके में अवसरवादी नेता के रूप में जाना जाता है। यही वजह है कि उन्हें बार-बार अपने मूल दल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से बाहर निकाला जाता रहा है। यही नहीं वे दोबारा विधायक भी नहीं बन सके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »