24 Apr 2024, 08:58:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

भाजपा को हरियाणा से उखाड़ फैकनें के लिए कांग्रेस एकजुट :गुलाम नबी आजाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 10:21PM | Updated Date: Mar 23 2019 10:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फैकनें के लिए कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी और सभी दस की दस लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी । आजाद ने आज दिल्ली में पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि हरियाणा में कांग्रेस एक है और सभी नेता मिलकर भाजपा को प्रदेश से बाहर निकालने का काम करेगें। राज्य में कांग्रेस की 26 मार्च से शुरू होने वाली बस यात्रा गुरूग्राम से शुरू होगी और 31 मार्च को फरीदाबाद में समाप्त होगी,जिसकी तैयारियों के लिए पूरे हरियाणा भर के कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुट जाएं।
 
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर श्री आजाद और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ,जिसमें हरियाणा कांग्रेस के सभी नेताओं ने शिरकत की। इस अवसर पर श्री तंवर ने कहा कि देश में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है और कांग्रेस एकजुट होकर हरियाणा की दस की दस लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। इस मौके पर उन्होंने सबसे पहले शहीदी दिवस के अवसर पर देश के लिए शहादत देने वाले शहीदों को नमन किया और कहा कि आज हमारा देश शहीदों की बदौलत ही खुली हवा में सांस ले रहा है लेकिन बड़े दुख की बात है कि आज देश में शहीदों के नाम पर भी भाजपा राजनीति कर रही है। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के लिए लोक सभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए एक नया मंत्र दिया और कहा कि सिर्फ तीन शब्द ‘जोश, जुनून, जीत’ के साथ चुनावी समर में उतरें आपको जीतने से कोई भी नहीं रोक पायेगा।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाखों करोड़ रूपये के घोटाले हुए है और हरियाणा की भाजपा सरकार अपने आपको ईमानदार बता रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष का ही नतीजा है कि पार्टी एक बार फिर से जमीनी स्तर पर मजबूत हुई है।   सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर श्री आजाद को विश्वास दिलाया कि वे कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत लगा देगें। इस मौके पर हरियाणा विधायक दल की नेता किरण चौधरी,चुनाव समन्वय समिति के चेयरमैन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा,वरिष्ठ राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा,कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, सांसद दीपेन्द्र हुडडा, पूर्व सांसद नवीन जिंदल, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव,  पूर्व उपमुख्यमंत्री चन्द्रमोहन बिश्नोई, पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना आदि नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »