23 Apr 2024, 19:24:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

विप्लव ने राजग के सत्ता में वापसी का भरोसा जताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 9:08PM | Updated Date: Mar 22 2019 9:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगरतला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने भरोसा जताया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर-पूर्व के राज्य और पश्चिम बंगाल में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सत्ता में वापसी होगी। भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद श्री देव ने कहा कि पार्टी ने लंबी बैठकों और राज्य समिति के प्रस्तावों के बाद उम्मीदवारों का चयन किया है।
 
देव ने कहा, ‘‘सभी निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों का चयन अच्छा है और मुझे भरोसा है कि हम पिछले चुनावों से ज्यादा सीटें हासिल करने में सफल होंगे। त्रिपुरा में भाजपा ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस के मुकाबले दो नए चेहरों को मैदान में उतारा है और इसमें कोई शक नहीं है कि वे जीतेंगे। हमारा प्रयास है कि जीत का अंतर ज्यादा से ज्यादा रहे।’’  उन्होंने कहा कि भाजपा ने पश्चिमी त्रिपुरा से प्रतिमा भौमिक को सीपीएम के मौजूदा सांसद शंकर प्रसाद दत्ता के विरुद्ध उतारा है और पूर्वी त्रिपुरा सुरक्षित सीट से राबती त्रिपुरा को मौका दिया गया है।
 
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘भारत दुनिया में सबसे अधिक युवा जनसंख्या वाला देश है और देश को युवाओं की तरह सोचने वाले और प्रगतिशील दिमाग वाले प्रधानमंत्री की जरुरत है और प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले पांच साल में ऐसे काम किए हैं। देश के युवा मोदी सरकार की नीतियों के कारण आज सरकारी नौकरी के अलावा उद्यमी बनने की सोच रहा है।’’उन्होंने साथ ही दावा किया कि देश की जनता भाजपा को दोबारा चुनेगी क्योंकि उनको लगता है कि देश मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है और यहां की अर्थव्यवस्था स्थिर है।    
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »