19 Apr 2024, 07:50:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

मोदी सरकार विफलता छिपाने के लिए ‘ब्रांडिंग बदलती रहती है: कांर्ग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 2:13AM | Updated Date: Mar 20 2019 2:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनाव अभियान ‘‘मै भी चौकीदार’’ अभियान का मजाक उड़ाते हुए मंगलवार को कहा कि यह सरकार पांच वर्ष की  विफलताओं को छिपाने के लिए अपनी ‘ब्रांडिंग लगातार बदलती रही है। कांग्रेस के संचार इकाई के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान भाजपा के ''मै भी चौकीदार'' अभियान का मजाक उड़ाते हुए दावा किया, ‘‘मोदी बाबा और 40 चोर’’ देश के लोगों को ठगते रहे हैं। गौरतलब है कि अधिकतर भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री एवं पार्टी के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने नाम के आगे‘चौकीदार’ लगा दिया है।
 
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के श्री मोदी को संदर्भित करते हुए ‘‘चौकीदार चोर है’’ का बार-बार उल्लेख किये जाने के जवाब में यह अभियान चलाया है। सुरजेवाला ने कहा, ‘‘आजकल पूरा देश चौकीदार द्वारा चोरी किये जाने की चर्चा कर रहा है। सच यह है कि मोदी बाबा और 40 चोर अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ शब्द जोड़कर लोगों को एक बार फिर बेवकूफ बनाना चाहते हैं। लोग लेकिन कह रहे हैं, हाय- हाय रे मोदी सरकार, कभी पान पकौड़े कभी चौकीदार।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »