19 Apr 2024, 19:59:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

महागठबंधन की मजबूती के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार : पप्पू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2019 9:13PM | Updated Date: Mar 19 2019 9:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। जन अधिकार पार्टी  के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्­पू यादव ने आज कहा कि उनकी पार्टी बिहार में महागठबंधन की मजबूती के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है। यादव ने यहां पार्टी की संगठनात्­मक मजबूती और चुनाव तैयारी के लिए बुलायी गयी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी महागठबंधन की मजबूती की पक्षधर है। देश की सुरक्षा और मजबूती के लिए महागठबंधन को ताकतवर बनाया जाना चाहिए। महागठबंधन की मजबूती के लिए पार्टी कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है। सासंद ने कहा कि उनकी पार्टी भी महागठंधन का हिस्­सा बनकर वोटों का बिखराव रोकना चाहती है।
 
पार्टी महागठबंधन के सभी दलों के बीच सम्­मानजनक समझौते की पक्षधर है। पार्टी अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ना चाहती है। उन्­होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी  का जनाधार महागठबंधन में शामिल कई पार्टियों से ज्­यादा है। अन्­य पार्टियों की तुलना में ज्­यादा पुरानी है। पिछले चार वर्षों से पार्टी अपने जनाधार विस्तार के लिए प्रयासरत है और जन सरोकार के मुद्दे पर संघर्ष करती रही है। महागठंधन से समझौता नहीं होने पर पार्टी का मधेपुरा और पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ना तय है। इसके लिए अलावा पांच अन्­य सीटों के लिए तैयारी की जा रही है। बैठक में पूर्व मंत्री सह प्रदेश अध्­यक्ष अखलाक अहमद, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव  एजाज अहमद राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »