19 Apr 2024, 23:31:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

हरियाणा में शिवसेना सभी दस लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी चंडीगढ़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2019 9:03PM | Updated Date: Mar 16 2019 9:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरियाणा। शिवसेना (बाल ठाकरे) हरियाणा में किसी अन्य दल के साथ गठबंधन नहीं होने की स्थिति में सभी दस लोकसभा सीटों और 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी मुकेश बावा और प्रदेशाध्यक्ष हरकेश शर्मा ने आज यहां संयुक्त रूप से एक संवाददता सम्मेलन में यह जानकारी दी। इन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी हिंदूवादी और राष्ट्रवादी संगठनों के साथ गठबंधन के लिये तैयार है लेकिन अगर गठबंधन नहीं भी होता है तो भी पार्टी लोकसभा की सभी दस और विधानसभा की 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
प्रत्याशियों के नामों को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। शिवसेना नेताओं ने कहा कि राज्य भारतीय जनता पार्टी सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। हालांकि जब इनसे यह पूछा गया कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी का भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन हो गया है तो इनका कहना था कि पार्टी हाईकमान अगर हरियाणा में भी भाजपा के साथ गठबंधन में चुनावा लड़ने का आदेश होता है तो वह इस पर अमल करेगी।  उल्लेखनीय है कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव 12 मई को होने वाले हैं तथा विधानसभा चुनाव भी इसी वर्ष अक्तूबर में प्रस्तावित हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »