20 Apr 2024, 07:57:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवार घोषित किये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2019 11:25PM | Updated Date: Mar 7 2019 11:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नयी दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने से पहले ही गुरुवार को अपने 15 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जिनमें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को उनकी परंपरागत सीट अमेठी तथा पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने यहां बताया कि इन नामों को समिति की बैठक में मंजूरी दी गयी। पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची में 11 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के लिए तथा चार उम्मीदवार गुजरात के लिए घोषित किये हैं।

सूची इस प्रकार है:
1. राजू परमार अहमदाबाद पश्चिम - गुजरात  
2. भरतंसिंह एम सोलंकी आणंद -गुजरात
3. प्रशांत पटेल वडोदरा -गुजरात
4. रंजीत मोहन सिंह  रथवा छोटा उदयपुर  - गुजरात ,   
5. इमरान मसूद सहारनपुर -उत्तर प्रदेश, 
6. सलीम इकबाल शेरवानी बदायूं -उत्तर प्रदेश, 
7. जितिन प्रसाद धौरहरा -उत्तर प्रदेश, 
8. श्रीमती अनु टंडन उन्नाव -उत्तर प्रदेश, 
9. श्रीमती सोनिया गांधी रायबरेली -उत्तर प्रदेश ,
10. राहुल गांधी अमेठी -उत्तर प्रदेश ,
11. सलमान खुर्शीद फरूर्खाबाद -उत्तर प्रदेश               
12. राजाराम पाल अकबरपुर -उत्तर प्रदेश ,
13. बृजलाल खबरी जालौन -उत्तर प्रदेश ,
14. निर्मल खत्री फैजाबाद -उत्तर प्रदेश ,
15. आर पी एन सिंह कुशीनगर -उत्तर प्रदेश 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »