24 Apr 2024, 00:40:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

‘त्योहार की थाली’ शो होस्ट करेंगी साक्षी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2018 12:02PM | Updated Date: Feb 19 2018 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री साक्षी तंवर खानपान पर आधारित शो ‘त्योहार की थाली’ के नए सीजन को होस्ट करने वाली हैं। इस बात की जानकारी देते खुद साक्षी ने दी है। साक्षी ने कहा कि मैंने इस शो के माध्यम से विभिन्न भारतीय परंपराओं और त्योहारों के बारे में बहुत कुछ सीखा और जाना है।
 
‘त्योहार की थाली’ के साथ मेरा अनुभव बहुत खास रहा क्योंकि इससे मुझे उन व्यंजनों के बारे में जानने का मौका दिया जिन्हें खाते हुए मैं बड़ी हुई और साथ ही अन्य भारतीय संस्कृतियों में मनाए जाने वाले त्योहारों के विशेष व्यंजनों के बारे में भी जानने समझने का मौका मिला।’ शो के नए सीजन में न केवल हिंदू त्योहारों के दौरान बनाए जाने वाले व्यंजन दिखाए जाएंगे, बल्कि इसमें नवरोज, ईद, गुरु पूर्णिमा और बैसाखी इत्यादि के विशेष व्यंजनों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। साक्षी इससे पहले भी इस शो को होस्ट कर चुकी हैं।
 
बता दें कि टीवी के साथ साथ बॉलीवुड में भी साक्षी ने नया मुकाम हसिल किया है। उनकी आखिरी फिल्म 'दंगल' दी जिसमें उन्होंने आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए साक्षी को कई सराहनाएं भी मिली थी। अब वे दोबारा टीवी पर बतौर होस्ट अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »