20 Apr 2024, 05:55:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

सपना चौधरी के इवेंट में बवाल, फायरिंग में एक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2018 11:45AM | Updated Date: Nov 17 2018 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेगूसराय। रियेलिटी शो बिग-बॉस से देशभर में मशहूर हुईं हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के एक कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल हो गया। बिहार के बेगूसराय में छठ पर आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में एक शख्स की मौत की आशंका है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि इससे पहले भी सपना चौधरी के कार्यक्रमों में कई बार भीड़ बेकाबू होने से विवाद हुआ है।  
 
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बिहार के बेगूसराय जिले में छठ पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें सपना भी शिरकत करने वाली थीं। सपना को देखने के लिए भाड़ी भीड़ उमड़ी थी। बताया जाता है कि सपना का डांस शुरू होने के साथ ही लोग बेकाबू होने लगे और स्टेज की ओर भागने लगे। इसी में वहां भगदड़ मच गई। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। आशंका जताई जा रही है कि पूरे बवाल के दौरान एक शख्स की जान चली गई। हालांकि, इस बारे में आधिकारियों की ओर से अभी पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार सपना के कार्यक्रमों में बवाल मचा है और कई कार्यक्रम रद्द भी करने पड़े हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »