29 Mar 2024, 01:44:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'कसौटी' में आते ही हिना खान ने जीता फैंस का दिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2018 12:08PM | Updated Date: Oct 30 2018 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्‍टार प्‍लस का नए शो कसौटी जिंदगी की 2 को एक महीना पूरा हो चुका है और यह शो दर्शकों के दिलों में धीरे धीरे अपनी जगह बना रहा है। अनुराग और प्रेरणा की प्रेम कहानी पर आधारित इस शो में अब 'कोमोलिका' की एंट्री हो चुकी है। कोमोलिका का किरदार इस बार टीवी की अक्षरा कही जाने वाली अभिनेत्री हिना खान निभा रही हैं। वहीं पिछले शो में यह रोल उर्वशी ढोलकिया ने निभाया था। 

हाल ही में प्रसार‍ित हुए एप‍िसोड में कोमोलिका के रूप में हिना खान की हल्‍की झलक देखने को मिली। हिना खान का ये नया अवतार उनके पिछले रोल से बिलकुल अलग है। अगर उनके लुक की बात करें तो हिना खान का नया लुक किसी बंजारन की तरह है। सीरियल में हिना ब्लैक और सिल्वर रंग का लहंगा, नथ, नेकलेस, झुमका और कमर बंध पहने दिखाई दे दीं। 

बिहार का बेवाकपन और बंगाल की अदाएं संजोए हुए हिना खान का ये लुक वाकई दिलकश है। बता दें कि बिग बॉस सीजन 11 की रनर अप रहीं हिना पहली बार किसी सीरियल में निगेटिव किरदार निभा रही हैं। देखना होगा कि हिना खान अपने इस लुक से क्‍या वाकई दर्शकों का दिल जीत पाएंगीं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »