29 Mar 2024, 21:26:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरती दिखेंगी अंगूरी भाभी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2018 12:38PM | Updated Date: Oct 25 2018 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। छोटे पर्दे के सुपरहिट सीरियल 'भाबीजी घर पर है' से लाखों दर्शकों के दिलों को जीतने वाली मशहूर टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इन दिनों बेहद खास वजह से चर्चा में हैं। छोटे परदे के बाद अंगूरी भाभी अब बड़े परदे पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरती दिखेंगी। यह बात जानने के बाद उनके फैंस के बीच उत्साह बढ़ जाएगा। 
 
शिल्पा शिंदे जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। अभी तक शिल्पा ने केवल ऋषि कपूर स्टारर फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' में आइटम नंबर किया था। उनके इस आइटम नंबर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, लेकिन अब वह किसी आइटम नंबर नहीं बल्कि फिल्म में अभिनय करती दिखेंगी।  शिल्पा शिंदे फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' में एक्टिंग करती दिखेंगी। इस फिल्म में अभिनेता सलमान खान की तथाकथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म में यूलिया एक रेप पीड़िता के किरदार में दिखाई देंगी।
 
वहीं शिल्पा सह-कलाकार की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने 12 नवंबर को शुरू होगी। माना यह भी जा रहा है कि शिल्पा शिंदे को इस फिल्म में रोल करने का मौका सलमान की बदौलत मिला है। पता हो कि बिग बॉस के सीजन 11 में शिल्पा शिंदे सलमान खान की पसंदीदा कंटेस्टेंट में से एक थीं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शिल्पा को फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' में रोल दिलाने में सलमान खान का अहम रोल हो सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »