20 Apr 2024, 05:42:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

टीवी एक्ट्रेस ने लगाया युवक पर रेप का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2018 10:34AM | Updated Date: Sep 24 2018 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में एक्टर्स-एकट्रेसेस अपनी पहचान बनाने के लिए आते हैं लेकिन कई बार उन्हें यहां की कड़वी सच्चाई से रूबरू होना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ 22 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस के साथ। मूलत: उत्तर प्रदेश की रहने वालीं एक्ट्रेस ने एक 25 साल के युवक पर रेप का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस का कहना है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर रेप किया। जानकारी के मुताबिक 4 सितंबर को एक्ट्रेस राजस्थान के अलवर जिले के नीमराणा में थीं। घटना के बाद महिला ने अलवर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। 

जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने मुंबई में ही पढ़ाई पूरी की है। साल 2014 में वो आरोपी के साथ उसी के कॉलेज में पढ़ती थीं। सोशल मीडिया के जरिये दोनों की बातचीत शुरू हुई और एक-दूसरे के फोन नंबर लिए। इसी दौरान लड़के ने एक्ट्रेस को प्रपोज किया और लड़के ने उसे अपने घर ले जाने की बात कही। 4 सितंबर को दोनों नीमराणा पहुंचे। एक्ट्रेस के साथ उसकी बहन और दोस्त भी साथ थीं। सभी लोग एक होटल में रुके थे। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी ने एक्ट्रेस से रेप किया।
 
आधिकारिक बयान में एक्ट्रेस ने कहा कि 'आरोपी उसे शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। 6 सितंबर को वो मुंबई आ गई। जब एक्ट्रेस ने शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से मना कर दिया।' मामले के बाद एक्ट्रेस ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया। अलवर पुलिस का कहना है कि मुंबई के ओशिवारा थाने से उन्हें जीरो एफआईआर बुधवार को मिली है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 370 (रेप) और धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी अभी दिल्ली स्थित अपने घर पर है उसे दिल्ली से बुलाया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »