29 Mar 2024, 01:29:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

रेप के मामले में 'वीरा' के प्रोड्यूसर को जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2018 2:54PM | Updated Date: Jul 28 2018 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी शो 'एक वीर की अरदास... वीरा' के एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर मुकेश मिश्रा को एक ऐक्ट्रेस से रेप के मामले में 7 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। मुकेश को "एक वीर की अरदास... वीरा" में काम कर चुकी 31 वर्षीय एक्ट्रेस के साथ बलात्कार के मामले में दोषी पाया गया है। मुकेश मिश्रा को इस मामले में 2013 में गिरफ्तार किया गया था जिसका फैसला अभी आया है।

ये मामला साल 2012 का है। जानकारी के मुताबिक 12 दिसंबर, 2012 को निमार्ता मुकेश मिश्रा ने महिला को जोगेश्वरी स्टेशन छोड़ने का आॅफर दिया। फिर मौका पाकर लोकेशन पर पहुंचने के बाद मुकेश ने एक्ट्रेस के साथ रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी मुकेश ने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर वो इस बारे में किसी के सामने मुंह खोलेंगी तो अंजाम बुरा होगा। फिलहाल मुकेश पर 7 साल सजा के अलावा 5 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। एक वीर की अरदास वीरा टीवी का पॉपुलर शो था। दिगांगना सूर्यवंशी, शिविन नारंग, विशाल वशिष्ठ, स्नेह वाग और फरनाज शेट्टी लीड रोल में थे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »