29 Mar 2024, 20:32:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बिग बॉस 11 की एक्स कंटेस्टेंट बंदगी कालरा आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने पुनीश शर्मा के साथ तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आई थीं। अब बंदगी कालरा धोखाधड़ी के मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। पेशे से इंजीनियरिंग के छात्र युवराज सिंह यादव ने बंदगी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।  
 
दरअसल कुछ समय पहले बंदगी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'फेक आईफोन एड' शेयर किया था। इस फर्जी एड के झांसे में आकर युवराज सिंह यादव ने अपना हजारों रुपयों का नुकसान कर लिया है। 
 
शिकायतकर्ता युवराज सिंह यादव ने बंदगी के इंस्टाग्राम पर एक आईफोन का एड देखा था। जिसके बाद उन्होंने 13,000 रुपए  का पेटीएम करते हुए फोन बुक करवाया था। जब शख्स ने दोबारा बंदगी के इंस्टाग्राम अकाउंट को चैक किया तो वह एड उनके अकाउंट से डिलीट किया जा चुका था। 
 
इसके बाद युवराज को को थोड़ा शक हुआ तो उसने कंपनी से संपर्क किया। कंपनी वालों ने भी युवराज को दिलासा दिलाया कि उन्हें फोन जल्द ही मिल जाएगा लेकिन फोन के बदले मिला तो सिर्फ डम्मी। इसके बाद उसने बेंगलुरु में पुलिस स्टेशन मराठाहल्ली में एक शिकायत दर्ज करवाई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »