25 Apr 2024, 16:08:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

काजल पिसल धारावाहिक ‘उड़ान’ से जुड़ीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2018 11:56AM | Updated Date: Jul 23 2018 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री काजल पिसल शो 'उड़ान' में अभिनेता महेश ठाकुर की बहन के किरदार में नजर आएंगी। काजल ने एक बयान में कहा, मैं खुश हूं कि मुझे यह किरदार मिला।
 
मैं इस शो में कंचन के किरदार में नजर आऊंगी। कंचन अपने भाई की परवाह करती है और उसका समर्थन करती है जबकि उसे पता है कि उसका भाई गलत है। काजल आखिरी बार 'सावित्री देवी कॉलेज और हॉस्पिटल' में नजर आईं थीं। 'उड़ान' बंधुआ मजदूरी के मुद्दे को उठाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »