19 Apr 2024, 15:28:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

टीआरपी गिरने से शो 'दस का दम' में हुआ बदलाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2018 12:41PM | Updated Date: Jul 17 2018 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान 8 साल के बाद छोटे पर्दे पर अपना शो 'दस का दम' लेकर लौटे थे। हर तरह के मजाक और मस्ती के कारण भी शो लोगों का दिल नही जीत पाया। जिसकी वजह शो की टीआरपी प्रतिदिन गिरती जा रही है। 
 
बीते हफ्ते भी शो ने टीआरपी लिस्ट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। इसी से परेशान सीरियल निमार्ताओं ने शो में बड़ा फेरबदल का फैसला किया है। अब मैडम तुसाद म्यूजियम में नजर आएंगे पंजाब के 'सूरमा' दिलजीत दोसांझ शो में दिलचस्पि लाने के लिए पहले भी कई फेर-बदल किए जा चुके हैं।
 
ये शो शुरूआत में डेढ घंटे टेलीकास्ट किया जाता था लेकिन फिर इसे 1 घंटे तक के लिए ही सीमित कर दिया गया। अब निमार्ता इस शो में कुछ और बदलाव करना चाहते हैं।
 
रिपोर्ट के मुताबिक निर्माता अब इस सीरियल को पूरे हफ्ते जारी न कर सिर्फ वीकेंड्स में ही दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा मेकर्स अब इस शो को सेलिब्रेटी ड्रिवन बनाने की तैयारी कर रहे हैं। मतलब ये कि वीकेंड्स में शो में सेलिब्रेटी शो का हिस्सा होंगे और वो अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए शो में आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »