29 Mar 2024, 03:14:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

टिस्का चोपड़ा की ‘मरियम खान-रिपोर्टिंग लाइव’ में होगी एंट्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2018 12:12PM | Updated Date: Jun 18 2018 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्टारप्लस का चर्चित शो ‘मरियम खान-रिपोर्टिंग लाइव’ को अपनी कहानी और कलाकारों के अभिनय के कारण काफी तारीफें मिल रही हैं। नामचीन कलाकारों से सजे इस शो में जल्द ही जानी-मानी अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा नजर आने वाली हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी भूमिका आमिर खान के ‘तारे जमीं पर’ वाली होगी। 
 
टिस्का, मरियम के स्कूल में आर्ट टीचर के रूप में नजर आयेंगी, जोकि पेंटिंग करने के तरीके को बहुत ही मजेदार बना देगी। यह कुछ ऐसी चीज है, जिसे मरियम वाकई बहुत पसंद करती है। हमने सुना है कि टिस्का को यह भूमिका पसंद आई है और वह जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने वाली हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »