29 Mar 2024, 00:22:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

दिलीप जोशी से मिलने मुंबई भाग कर आए दो बच्चे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2018 11:58AM | Updated Date: Jun 15 2018 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बच्चों और बड़ों सभी में बहुत ही लोकप्रिय है जो मनोरंजन के साथ साथ सामजिक मैसेज भी अपने दर्शकों तक पहुंचता है। पर दो छोटे बच्चे किसी तरह काम करके थोड़े पैसे कमा कर अकेले ही  राजस्थान से मुंबई भाग कर आ गए क्योंकि वे अपने चहेते कलाकार जेठालाल गड़ा यानि कि दिलीप जोशी से मिलना चाहते थे।

यह उनका भाग्य था कि किसी अच्छे नागरिक ने उनको पुलिस स्टेशन पहुंचा दिया और अब वे दोनों अपने अभिभावकों के साथ अपने शहर वापिस भी जा चुके हैं, लेकिन उनकी कहानी ने शो के निमार्ता और कलाकारों दोनों को ही डरा दिया। क्या होता अगर वे किसी गलत व्यक्ति के हाथ पड़ जाते ? इसीलिए सभी ने यह निर्णय लिया कि उनकी दिलीप जोशी से मिलने की इच्छा पूरी न की जाए नहीं तो बहुत सारे अलग-अलग शो के छोटे-छोटे फैंस अपने-अपने चहेते कलाकार से मिलने के लिए ये रास्ता ना अपनाना शुरू कर  दें। 

इस पर दिलीप जोशी ने कहा, यह सुन कर कि दो छोटे लड़के राजस्थान से मुंबई तक अकेले भाग कर सिर्फ इसलिए आए हैं क्योंकि वे मुझसे मिलना चाहते थे, मुझे उनके लिए बहुत डर लगा। जब दर्शकों से इतना प्यार मिलता है तो बहुत गर्व और खुशी होती है पर अपने चहेते कलाकार  से मिलने के लिए घर से भाग कर मुंबई आना न तो सही है और न ही सुरक्षित।

उनकी किस्मत अच्छी थी कि उन्हें एक सही इंसान मिला जो उनको पुलिस के पास ले गया। मैं अपने सभी चाहने वालों छोटे फैंस से यह प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने माता-पिता की छत्रछाया में ही रहना चाहिए। मैं उन दोनों को अपना स्नेह और बेस्ट विश भेजना चाहता हूं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »