20 Apr 2024, 16:15:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। टीवी से बड़े परदे पर कदम रखने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कई दिल जीते हैं। पहले सभी की फेवरेट नागिन बन कर। उसके बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' पाकर। लोग बेसब्री से उनके बड़े परदे पर आने का इंतजार कर रहे हैं। मौनी अब पूरी तरह से छोटे परदे से अलग हो चुकी हैं। वे लंबे समय से बॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म 'गोल्ड' की तैयारियों में लगी हुई थीं जिसमें उनके साथ सुपरस्टार अक्षय कुमार भी हैं। इसके अलावा वे अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगी। अपनी डेब्यु फिल्म रिलीज होने के पहले ही मौनी ने बॉलीवुड में दूसरी फिल्म पा ली, यह उनके लिए बड़ी अचीवमेंट है।
 
मौनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ पिक्चर्स शेयर की हैं जिसे देखकर उनके फैंस पागल हो रहे हैं।  मौनी का इसमें अलग ही रुप देखने को मिल रहा है। हमेशा सेक्सी एक्सप्रेशंस देने वाली मौनी इस बार अपनी प्यारी मुस्कान बिखेरे हुए हैं। इसमें उन्होंने एक कलरफुल ड्रेस पहना है और डिनर टेबल पर वे पोज दे रही हैं। पिक्चर्स में उनका अंदाज बयां कर रहा है कि क्यों लोग उनके इतने दीवाने हैं। मौनी इन पिक्चर्स में थोड़ी दूबली भी दिखाई दे रही हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »