20 Apr 2024, 08:21:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

जेठालाल की कमाई जानकर हैरान हो जाएंगे आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2018 11:50AM | Updated Date: Jun 1 2018 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल को तो आप जानते ही होंगे। जी हां, सब टीवी पर आने वाले इस शो का हर एक किरदार लोगों को हंसाने का काम बखूबी करता है। इन्हीं किरदारों में से एक जेठालाल यानि दिलीप जोशी आज 50 साल के हो गए हैं।
 
दिलीप जोशी का जन्म 26 मई 1968 को गुजरात में हुआ था। उन्होंने साल 1997 में सीरियल 'क्या बात है' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। 1989 में 'मैंने प्यार किया' से फिल्मी करियर शुरू किया। इसके बाद दिलीप बॉलीवुड की 'हम आपके है कौन', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'हमराज', 'दिल है तुम्हारा' जैसी करीब 15 फिल्मों में नजर आए लेकिन फिल्मों में ज्यादा सफल नहीं होने पर उन्होंने टीवी का रुख किया।
 
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से दिलीप जोशी ने घर-घर में पहचान बना ली। इस सीरियल के लिए दिलीप जोशी 16 अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। इस शो के अब तक 2 हजार से ज्यादा एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। शो में दर्शकों को अपना फैन बनाए रखने के पीछे सबसे बड़ा हाथ जेठालाल का है।
 
एक्टिंग के साथ-साथ दिलीप जोशी मिमिक्री के लिए भी बहुत फेमस है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिलीप जोशी अपना किरदार निभाने के लिए एक दिन के 50 हजार रुपये लेते हैं। एक महीने में दिलीप करीब 25 दिन शूट करते हैं। इस तरह उनकी एक महीने की सैलरी 12 से 13 लाख है।
 
कई शोज और फिल्में करने के बाद भी एक वक्त ऐसा था जब दिलीप जोशी के पास कोई काम नहीं था। यही नहीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो साइन करने से पहले वो एक साल तक खाली बैठे रहे। असल जिंदगी की बात करें तो दिलीप जोशी की पत्नी का नाम जयमाला है। उनके दो बच्चे हैं बेटा रित्विक और बेटी नियति।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »