29 Mar 2024, 19:08:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

‘नागिन 3’ के पहले एपिसोड में नजर आएंगी करीना-सोनम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2018 11:46AM | Updated Date: May 24 2018 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जानी मानी निर्माता एकता कपूर का पॉपुलर सीरियल 'नागिन' का तीसरा संस्करण 2 जून से लॉन्च किया जाना है और इसका प्रसारण कलर्स चैनल पर किया जाएगा। बीते कई महीनों से नागिन 3 को लेकर खूब चर्चा हो रही है। अब तक इस सीरियल के दो प्रोमो भी रिलीज किए जा चुके हैं।
 
इसी बीच 'नागिन 3' का एक और प्रोमो सामने आया है। जिसमें नागिन के कलाकारों के साथ-साथ फिल्म वीरे दी वेडिंग के कलाकार भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि नागिन 3 में वीरे दी वेडिंग की टीम प्रमोशन करने पहुंचेगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तनसानिया मुख्य भूमिकाओं में है।
 
इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया है और फिल्म की निर्माता निखिल द्विवेदी रिया कपूर, एकता कपूर और शोभा कपूर हैं। यह फिल्म आगामी 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि नागिन 3 की स्टार कास्ट पहले दोनों सीजन से काफी जुदा हैं। पिछले किसी भी सीजन का कलाकार तीसरे सीजन में नहीं दिखने वाला है। साइड रोल से लेकर लीड रोल तक में नए चेहरे नजर आने वाले हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »