20 Apr 2024, 13:22:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

मैं एकता कोडेट कर रहा हूं : सुमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2018 10:58AM | Updated Date: Apr 29 2018 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बेव सीरीज परमानेंट रुममेट्स से लोकप्रियता हासिल करने वाले सुमित व्यास को लेकर खबरें आई कि वह टीवी अभिनेत्री एकता कौल के साथ रिश्ते में हैं। यहां तक की ऐसी खबरें आई कि दोनों की सगाई भी हो चुकी है और आगामी सितंबर में दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे, लेकिन अब सुमित ने एकता कौल के साथ रिश्ते को  लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
 
सुमित ने अपने और एकता के रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि कर दी है और साथ ही सगाई वाली खबर को महज एक अफवाह ही बताया है। सुमित ने कहा है कि, एकता के साथ मेरी सगाई की खबरें झूठी है। यह खबर गलत है। हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अपने रिश्ते को इन्जॉय कर रहे हैं। हम दोनों अपने करियर में व्यस्त हैं। हम अगला कदम उठाने से पहले एक-दूसरे के साथ और भी ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। मैं मीडिया से गुजारिश करता हूं कि हमारे रिश्ते के बारे में अफवाहें ना उठाएं।
 
बता दें कि सुमित ने साल 2009 में अपने अभिनय करियर की शुरूआत की। सुमित कई सीरियल में नजर आए। इसके बाद वह साल 2012 में आई श्रीदेवी की कमबैक फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में दिखे। सुमित को वेब सीरीज परमानेंट रुममेट्स की वजह से असली पहचान मिल पाई। इसके बाद वह कॉमेडी नाइट्स बचाओ में दिखे। बहुत जल्द सुमित फिल्म वीरे दी वेडिंग' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह करीना कपूर खान के अपोजिट दिखेंगे। इस फिल्म में करीना और सुमित के अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म आगामी 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »