19 Apr 2024, 03:47:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'ये है मोहब्बतें' के इस एक्टर ने छोड़ा शो, वजह जानकर होगी हैरानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2018 4:29PM | Updated Date: Apr 6 2018 4:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एकता कपूर के सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में कुछ दिनों पहले विलेन अशोक खन्ना की मौत दिखाई गई थी। जिसके बाद से भूतिया ट्रैक दिखाया जाने लगा। वहीं अब अशोक खन्ना का किरदार निभा रहे संग्राम सिंह के फैंस के लिए बुरी खबर है। खबरों की मानें तो संग्राम ने हमेशा के लिए टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है।
 
जानकारी के मुताबिक संग्राम ने शो छोड़ने का फैसला काफी दिन पहले ले लिया था जिसकी वजह उनका विदेश जाना था। हालांकि इस बारे में संग्राम की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। संग्राम की शादी तीन महीने पहले गुरकिरन कौर से हुई थी जो कि पेशे से नॉर्वे में VAT परामर्श दाता के तौर पर काम करती हैं। कहा जा रहा है संग्राम अपनी पत्नी के पास नार्वे जा रहे हैं जिस वजह से उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से किनारा कर लिया है।
 
'ये है मोहब्बतें' सीरियल में संग्राम के शो से चले जाने से जहां उनके फैंस निराश हैं तो वहीं रोमी का किरदार निभाने वाले अली गोनी उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। अली ने कहा - 'संग्राम को बहुत याद कर रहा हूं लेकिन उसे नॉर्वे परिवार के पास जाना पड़ा। वहां पर संग्राम बिजनेस को संभालेंगे। नए साल पर हम लोग उनसे मिलने जरूर जाएंगे।' 
 
 
आपको बता दें, संग्राम सिंह की शादी अमृतसर में हुई थी। यह अरेंज मैरिज थी। संग्राम से पहले सीरियल में मिहिका का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मिहिका वर्मा ने शादी के बाद शो को छोड़ दिया था। सीरियल में फिलहाल नया ट्रैक शुरू हो गया है जिसमें इशिता को बार-बार एक लड़की दिख रही है। जिसका पता लगाने की कोशिश रमन और शगुन कर रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »