20 Apr 2024, 12:34:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। तारक मेहता के लेटेस्ट एपिसोड में जेठालाल बबीता से पूछते हैं कि वह कहां जा रही हैं। वह बताती हैं कि वह एक दोस्त से मिलने जा रही हैं। पोपट आता है और बबीता चली जाती हैं। दया अपनी मां को फोन करती है और वे बचपन की यादों में खो जाते हैं। उनकी मां जेठा को खरबूजा कुमार कहती हैं। तपू आकर पूछता है कि उसकी मां क्यों हंस रही हैं। वह अपने बचपन की बातें उसे बताती हैं। 
 
बापूजी भी आ जाते हैं और कहत हैं कि कभी-कभी पुरानी बातें याद करना अच्छा रहता है। वह बताते हैं कि कैसे वह अपनी पत्नी की यादों के साथ जी रहे हैं। तपू और बापूजी चले जाते हैं, दया अच्छे मूड में दिखाई देती है। 
 
गडा इलेक्ट्रॉनिक्स पर नट्टू काका कुछ पढ़ते हैं और बागा को इस बारे में बताते हैं। दोनों हैरान रह जाते हैं। दोनों जेठालाल को दुकान में न घुसने देने का फैसला लेते हैं। जैसे ही जेठा दरवाजे पर आते हैं, दोनों उन्हें अंदर आने से रोक देते हैं। बागा जेठा को बताते हैं कि नट्टू काका ने उनका राशिफल पढ़ा है जिसके मुताबिक उन्हें बिजनस में लॉस होगा। जेठा इसे मानने से इनकार कर देते हैं। वह कहते हैं कि अगर वे इन सब पर यकीन करेंगे तो बिजनस ही नहीं कर पाएंगे। 
 
जेठा मेहता को बताते हैं कि नट्टू काका और बागा ने राशिफल की वजह से उन्हें दुकान में नहीं घुसने दिया। मेहता उन्हें सावधान रहने के लिए कहते हैं। इसके तुरंत बाद जेठा के पास सुंदर का फोन आता है। सुंदर उनसे मिलने के लिए कहता है। सुंदर बताता है कि वह मुंबई से एक बहुत कीमती चीज लेने आ रहा है। जेठा को इससे चिंता हो जाती है। वह न मिलने के बहाने करता है लेकिन सुंदर उसे चेतावनी देता है कि उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। वे 5 स्टार होटल में मिलने का प्लान बनाते हैं। 
 
जेठा मेहता को साथ ले जाने के लिए सोचते हैं और उन्हें साथ चलने के लिए फोन करते हैं। मेहता का ज्यादा मन नहीं होता है लेकिन मान जाते हैं। जेठा नट्टू काका और बागा को बताते हैं कि वह सुंदर से मिलने जा रहे हैं। वे जेठा से उसे दुकान पर बुलाने के लिए कहते हैं। जेठा कहते हैं कि इसकी जरूरत नहीं है। वह कहते हैं कि कुछ जरूरी काम हो तो फोन कर लेना और चले जाते हैं। नट्टू और बागा बात करते हैं कि जेठा परेशान लग रहा था। मेहता और जेठा सुंदर का इंतजार करते हैं, वह कार से आता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »