29 Mar 2024, 03:41:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। असम के रहने वाले बिशाल शर्मा ने डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 2 का खिताब अपने नाम कर लिया है। शो का फिनाले शनिवार को प्रसारित किया गया।इस रियलिटी शो के अंतिम राउंड में बिशाल के साथ रितिक दिवाकर, वैष्णवी प्रजापति और आकाश थापा पहुंचे थे। लेकिन विजेता बने बिशाल शर्मा जो लाइववायर परफॉर्मर हैं।
 
बिशाल ने अपने चुलबुले अंदाज से जजों का दिल जीत  लिया। बिशाल को प्राइज मनी के तौर पर 15 लाख रुपए और एक ट्रॉफी भेंट की गई, जबकि उनके मेंटर को पांच लाख रुपए का चेक दिया गया। बिशाल को असम से बड़े स्तर पर समर्थन मिला। अंतिम राउंड में चारों कंटेस्टेंट ने मिलकर डांस परफॉर्म किया था। ये इनकी लास्ट परफॉर्मेंस थी।
 
इस शो के जज शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बसु हैं। फिनाले में वरुण धवन भी पहुंचे। सभी कंटेस्टेंट ने अपनी परफॉर्मेंस से न सिर्फ जजों का बल्कि दर्शकों का भी दिल चुरा लिया। हरियाणा की वैष्णवी फिनाले के लिए बहुत एक्साइटेड थीं। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि वो फिनाले तक पहुंचेगी। वो 5 साल की हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »