23 Apr 2024, 16:34:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

करण सिंह ग्रोवर से शादी करना चाहती हैं सुरभि ज्योति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 11:03AM | Updated Date: Mar 19 2018 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी सीरीज 'कबूल' से फेमस हुई अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने हाल ही में एक शो के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, सुरभि चैट शो 'टेबल फॉर टू' में अपनी फ्रेंड सुरभि चंदना के साथ गेस्ट के रूप में आई हुई थीं। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि करण सिंह ग्रोवर, जोरावर सिंह और वरुण टर्के में से वह किसे 'मारना', किससे शादी करना और किसके साथ हुक-अप करना चाहेंगी।
 
सुरभि ज्योति ने इसके जवाब में कहा कि वे वरुण को 'मारना' चाहेंगी, जोरावर सिंह के साथ हुक-अप करना पसंद करेंगी और बिपाशा बसु के पति करण सिहं ग्रोवर शादी करना चाहेंगी। इतना ही नहीं उन्होंने बिपाशा बसु की नकल करते हुए कहा, "ओह माई गोड! मेरा पति कहां है। बता दें कि सुरभि जल्द ही एकता कपूर के टीवी शो 'नागिन' में इच्छाधारी नागिन के किरदार में नजर आने वाली हैं। शो में उनके साथ 'ये हैं मोहब्बतें' की एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी भी नजर आएंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »