23 Apr 2024, 12:59:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

16 साल की बेटी के Kissing सीन पर भड़की इस एक्‍ट्रेस की मां, सेट पर किया हंगामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2018 3:36PM | Updated Date: Mar 13 2018 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कलर्स के सीरियल ‘तू आशिकी’ में एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी अहम किरदार में हैं। वहीं इस सीरियल में जन्नत के अपोजिट रित्विक अरोड़ा लीड रोल प्ले कर रहे हैं। सीरियल में दोनों एक्टर्स कपल बने नजर आ रहे हैं। शो में इन दोनों एक्टर्स के बीच रोमांटिक सीन किया जाना था। इसके चलते जन्नत और रित्विक के बीच किसिंग सीन किया जाना था। लेकिन इस ‘किस’ के बारे में जानते ही जन्नत की मम्मी काफी गुस्से में आ गईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 16 साल की टीवी एक्ट्रेस जन्नत को मेकर्स ने शो के लिए को-स्टार रित्विक को किस करने के लिए कहा। इस बारे में जानकारी होते ही मेकर्स पर जन्नत की मम्मी का गुस्सा फूट पड़ा।

स्पॉट बॉय की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया कि सीरियल में पंक्ति और अहान (जन्नत और रित्विक) के बीच एक किस सीन किया जाना था। लेकिन जन्नत की मम्मी को जब इस बारे में खबर हुई तो वह सीन को लेकर बहस करने लगीं। शो प्रोड्यूसर जब जन्नत की मम्मी की चिंता को नहीं समझे, तब उन्होंने यह बहस करना शुरू किया। इस बारे में जब जन्नत के पेरेंट्स से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने मामले में कोई भी जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया। बता दें, ‘तू आशिकी’ इस वक्त दर्शकों के फेवरेट शोज में से एक है।
पॉपुलर होने के चलते शो की टीआरपी भी काफी अच्छी है। ‘तू आशिकी’ में पंक्ति और अहान की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुकी है। बता दें, जन्नत ने छोटी सी उम्र से ही टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था। बाल कलाकार के रूप में काम करने वाली जन्नत की एक्टिंग दर्शकों को खूब भाई। सीरियल ‘फुलवा’ में जन्नत का काम काफी सराहा गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »