23 Apr 2024, 20:24:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

निया शर्मा की वापसी वेब सीरीज में फिर लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2018 12:20PM | Updated Date: Mar 6 2018 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। एशिया की तीसरी मोस्ट सेक्सी वुमन का खिताब पा चुकी निया ने अपनी वेब सीरीज 'ट्विस्टेड' के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर सेट की दो तस्वीरें साझा करते हुए दी है। 27 वर्षीय निया शर्मा दोबारा फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की वेब सीरीज में अपने ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आएंगी। सेट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं।
 
खबरों के मुताबिक, 'कुंडली भाग्य' फेम सहेल फुल की विक्रम भट्ट की वेब सीरीज में एंट्री हो गई है। सहेल अब निया शर्मा के अपोजिट नजर आएंगे। निया ने अपने करियर की शुरूआत टीवी शो 'काली (2010-11)' से की थी। उन्हें असली पहचान 'एक हजारों में मेरी बहना है (2011-13)' और 'जमाई राजा (2014-17)' से मिली। इसके अलावा एक्ट्रेस 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 8' में नजर आ चुकी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »